कौशाम्बी,
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तमजीद अहमद ने INDIA गठबंधन के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज के 2 लाख वोटों से जीतने का किया दावा,
यूपी के कौशाम्बी जल में लोकसबह चुनाव के लिए हो रहा मतदान का समय खत्म होने के बाद जीत हार के दावों का दौर शुरू हो गया है। मतदान समाप्त हों एक बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं के चेहरे खिले दिखे और दावा किया कि ये सीट वह भारी मतों से जीतेंगे।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तमजीद अहमद मतदान के बाद सामने आए और उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज का दो लाख वोट से चुनाव जीतने का दावा कर दिया। उन्होंने कहा ये चुनाव अप्रत्याशित था और पांचों विधानसभा में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार इस चुनाव को भारी मतों से जीतेंगे।
उन्होंने कहा ये चुनाव इंडिया गठबंधन ने जनता के मुद्दों पर लड़ा और उसी का परिणाम रहा कि ये चुनाव इंडिया गठबंधन के पक्ष में एक लहर बनकर आई। उन्होंने कहा जिस तरह से विपक्ष एकजुट होकर सड़कों पर उतर कर जनजागरण अभियान चलाया और उसके बाद संपूर्ण विपक्ष एक साथ आया जिससे जनता गठबंधन के पक्ष में पूरी तरह से लामबंद हुई जिसके फल स्वरूप कौशाम्बी समेत पांचवे चरण कि सारी सीटों पर गठबंधन जीतने जा रहा है।








