भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित 25 प्रत्याशियों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए किया आवेदन

कौशाम्बी,

भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित 25 प्रत्याशियों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए किया आवेदन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए पार्टी कार्यालय मंझनपुर में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जिला चुनाव अधिकारी शिवशंकर सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित कुल 27 लोगों ने अपना आवेदन जमा किया।

जिसमें से 24 लोगों ने कौशाम्बी जिलाध्यक्ष पद हेतु व दो लोगों ने प्रदेश परिषद पद हेतु आवेदन किया साथ ही एक लोगो ने जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद दोनों के लिए आवेदन किया।इस दौरान पार्टी कार्यालय में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor