कांग्रेस पार्टी ने गौरव पाण्डेय को पुनः बनाया कौशाम्बी का जिलाध्यक्ष,समर्थकों में खुशी की लहर

कौशाम्बी,

कांग्रेस पार्टी ने गौरव पाण्डेय को पुनः बनाया कौशाम्बी का जिलाध्यक्ष,समर्थकों में खुशी की लहर,

यूपी के कौशाम्बी जिले के कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे गौरव पाण्डेय पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दोबारा भरोसा जताया है,पार्टी द्वारा जारी नई लिस्ट में गौरव पाण्डेय को दोबारा जगह दी है और उन्हें कौशाम्बी का पुनः जिलाध्यक्ष घोषित किया है।गौरव पाण्डेय के पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने से जहां एक ओर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है वही अब पार्टी को कौशाम्बी जिले में और अधिक मजबूती मिलेगी।

नगर पंचायत चरवा निवासी गौरव पाण्डेय के परिवार का कांग्रेस पार्टी से बहुत पुराना नया रहा है,उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने कांग्रेस पार्टी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत किया है,पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय से उनका परिवार कांग्रेस पार्टी की कौशाम्बी जिले में जुड़ा रहा है।पिछले साल पार्टी ने गौरव पाण्डेय को जिलाध्यक्ष घोषित किया था,जिसके बाद गौरव पाण्डेय ने अपनी पद की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया और पार्टी को उच्च स्तर तक पहुंचाया।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गुरुवार को कई जिलों के जिलाध्यक्षों घोषणा की है जिनमें कौशाम्बी से गौरव पाण्डेय को पुनः जिलाध्यक्ष घोषित किया है,गौरव पाण्डेय के पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जान से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।कार्यकर्ता एवं समर्थक देर शाम गौरव पाण्डेय को फोन से ही बधाई देनी शुरू कर दी,वही कई कार्यकर्ता तो घर पहुंच गए और उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।गौरव पाण्डेय ने पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor