कौशाम्बी,
भाजपा सरकार के 8 साल में उत्तर प्रदेश बुरी तरह से हुआ बेहाल:दीपक सिंह MLC,
यूपी के प्रयागराज में अमेठी के पूर्व MLC दीपक सिंह ने प्रयागराज मंडल के कौशाम्बी, प्रतापगढ़ व प्रयागराज शहर, गंगापार ,यमुनापार के जिला अध्यक्ष के साथ प्रेस वार्ता की।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार 8 साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है, भाजपा सरकार की विगत 8 वर्षों की नाकामी से आम जनमानस को अवगत कराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल पूरे हो गए हैं।उत्तर प्रदेश बदहाल है,जनता बेहाल है और सरकार अपनी आत्ममुकुंद में खुद ही अपनी पीठ थपथपा रही है।आंकड़ों की बाजीगरी कर सीएम योगी सच को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं मगर प्रदेश में व्याप्त अराजकता कुशल जंगल राज उनके हर झूठा को बेनकाब कर योगी सरकार के 8 साल का कार्यकाल किए गए कामों को पूछते हैं जिनको जनता जानना चाहती है।
अमेठी के पूर्व MLC दीपक सिंह ने कहा कि पिछले 8 सालों में लगभग सभी सरकारी परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए हैं ,कई ऐसी परीक्षाएं हुई हैं जिनके परिणाम आज तक सरकार घोषित नहीं कर पाई है पिछले कई सालों से यह सरकार नई शिक्षा भर्ती भी नहीं करा पाई है, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कर प्राणी पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है, कुल मिलाकर यह सरकार प्रदेश की युवाओं को सरकारी नौकरी देना ही नहीं चाहती है, निजी क्षेत्र में नए निवेश न होने कारण युवाओं के लिए नौकरी नहीं मिल पा रही है, इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक युवा बेरोजगार हैं।
इस मौके पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष कौशाम्बी गौरव पाण्डेय ने कहा 7 दिसंबर 2024 से मनरेगा के मजदूरों की 100 करोड़ से अधिक की मजदूरी बकाया है, होली बीत गई और ईद आने वाली है और इस निकम्मी सरकार में मजदूर को कोई भी त्यौहार मनाने का हक नहीं है ,यह आम बात है कि प्रदेश में मजदूरी समय से नहीं मिलती है, और अक्सर मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच जाते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय को दुगनी नहीं कर पाई लेकिन उनकी लागत जरूर बढ़ गई, जिससे वह जितना कमा रहे थे अब उतना भी नहीं कमा रहे है। किसानों की स्थिति बदहाल है मजदूर अपनी मजदूरी नहीं पा रहा है, युवा रोजगार नहीं पा रहा है, छात्र अपनी किस्मत को लेकर दर-दर भटक रहा है, यह है 8 सालों की भाजपा सरकार जिसका हम विरोध करते हैं।
प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी के कार्यकर्ता पूर्व विधायक विजय प्रकाश,प्रयागराज के शहर अध्यक्ष फ़ुज़ैल हाशमी,गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद,जमुनापार अध्यक्ष,अशोक पटेल पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अजीम, दीपक पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष NSUI अमित द्विवेदी “आजाद”, उदय यादव,मनोज पटेल, राम सूरत रैदास, सचिन शुक्ला, लगभग दर्जनों कौशाम्बी जिले कार्यकर्ता मौजूद रहे।