समर्थ किसान पार्टी की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न,पार्टी की मजबूती के लिए सतत अभियान चलाने की बनाई गई रणनीति

कौशाम्बी,

समर्थ किसान पार्टी की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न,पार्टी की मजबूती के लिए सतत अभियान चलाने की बनाई गई रणनीति,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में पार्टी के नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदेन जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। साथ ही पद पर नियुक्त होने की बधाई और शुभकामनाएं दी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पांच अप्रैल शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर शपथ दिलाई गई साथ ही उन्हें पार्टी के विकास एवं विस्तार के लिए दिशा निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सतत अभियान चलाया जाएगा। साथ ही आम जनमानस को पार्टी से जोड़ने हेतु गांव गांव जनसंपर्क किया जायेगा। इसी के साथ सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनोज सोनी, मुन्ना लाल तिवारी, वेद प्रकाश यादव, सुरेश सिंह पटेल, बिनोद सरोज, राजकुमार साहू, अयोध्या प्रसाद गौतम, बद्री प्रसाद प्रजापति, राजेश गौतम, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor