कौशाम्बी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पर गुरुवार को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पूरे प्रदेश जनपद एवम तहसील स्तर पर साइकिल यात्राएं निकालने का निर्देश दिया गया था जिसके क्रम में कौशाम्बी जनपद मुख्यालय एवम सिराथू और चायल तहसील में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।कौशाम्बी जनपद में फतेहपुर के पूर्व सांसद अशोक पटेल ने साइकिल रैली को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया।साइकिल रैली के दौरान पूर्व सपा सांसद अशोक पटेल ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गई है।सरकार बेरोजगारी और महंगाई को रोक नही पा रही है।देश मे अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है जिसको रोक पाने में भाजपा की सरकार असफल है।किसान बिल लाकर यह सरकार किसानों को ही खत्म करने वाली है।








