GST पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता,बोलें देश में हर ओर से आ रही एक ही आवाज,घटी GST मिला उपहार

कौशाम्बी,

GST पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता,बोलें देश में हर ओर से आ रही एक ही आवाज,घटी GST मिला उपहार,

यूपी के कौशाम्बी में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जीएसटी उत्सव अभियान के निमित्त आयोजित प्रेस वार्ता को भाजपा जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने संबोधित किया।

जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जीएसटी दरों को और सरल बनाकर जीएसटी ने पारदर्शिता बढ़ाई गई, टैक्स के ढेरों बोझ को कम किया गया और कर प्रणाली को आसान और न्यायसंगत बनाकर उपभोक्ताओं और व्यवसायों का समर्थन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद भारत का अप्रत्यक्ष कर संग्रह तेजी से बढ़ा है, इससे प्राप्त राजस्व बेहतर सड़के,स्कूलों,अस्पतालों और दैनिक जीवन को आसान बनाने वाली सुविधाओं के माध्यम से देश को समर्पित रूप से वापस दिया जाता है, बुनियादी ढाँचे के अलावा यह भारत के आत्मनिर्भर दृष्टिकोण को भी आगे बढ़ाता है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता दोनों मजबूत होती है, भाजपा सरकार ने जीएसटी कम करके आमजन को महंगाई से निजात दिलाया है। इतना ही नहीं जीएसटी के कारण भारत में करदाता संख्या बहुत बढ़ गई है।उन्होंने कहा कि 2017 में 65 लाख करदाता थे जो 2025 तक बढ़कर 1.51 करोड़ से अधिक हो गए हैं, इससे ज्यादा व्यवसाय औपचारिक व्यवस्था में आए और राजस्व प्रणाली ज्यादा पारदर्शी और मजबूत हुई है।

पेट्रोल और डीजल पर GST का असर नहीं दिखाई पड़ने के प्रश्न पर जवाब देते हुए पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि एक देश एक GST के लिए अभी और मंथन की आवश्यकता है,सरकार अभी और मंथन कर रही है और जनता को इसका फायदा आने वाले समय में मिलेगा, उन्होंने कहा कि जनता की सुविधाओं के लिए ही GST कौंसिल का गठन किया गया है,पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कमी नहीं आने का प्रमुख कारण उन्होंने प्रदेश को सरकारों के टैक्स लगाए जाने की ओरजरिया को जिम्मेदार ठहराया है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,पूर्व विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल, नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी, चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव,जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र साहू,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य सहित सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor