वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर गांव –गांव और नगर –नगर जाएगी कांग्रेस:विजय प्रकाश 

कौशाम्बी,

वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर गांव –गांव और नगर –नगर जाएगी कांग्रेस:विजय प्रकाश,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका भरवारी के वार्ड नंबर 9 सुभाष चंद्र बोस नगर दहियापुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनता के बीच में भाजपा की गलत नीतियों को बताया।

हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने किया एवं जोनल कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश भी उपस्थित रहे, पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने नगर पालिका भरवारी के वार्ड नम्बर दो परसरा के घनश्याम पासी को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।हस्ताक्षर अभियान का आयोजन नगर अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद ने किया।

इस मौके पर बोलते हुए पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है एवं आम जनमानस का अधिकार जिसको वोट बोला जाता है, उसकी चोरी करके सत्ता में राज्य करना चाहती है जो कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इसको बर्दाश्त नहीं करेगा ।

इस मौके पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा वोट हमारा अधिकार है एक वोट से ही प्रधानमंत्री चुना जाता है और एक वोट से ही सत्ता के अहंकार में चूर सत्ता को हटाकर बाहर फेंका जाता है, वोट जनता का अधिकार है,जिसको भाजपा गलत तरीके से अपने शासनकाल में खत्म करना चाहती है, जिसको कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक इस आवाज को उठाएगा।

भरवारी नगर अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद ने भरवारी नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया एवं इस बात को बताया कि जब-जब संविधान और लोकतंत्र खत्म करने की बात आएगी तब तक कांग्रेस पार्टी का एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में एक बड़ा जन सैलाब सड़क पर उतरेगा।

कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भरवारी नगर पालिका के निवासी अकरम जका ने बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान को एवं वोट के अधिकार की चोरी कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।वोट चोरी के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपक पांडेय ,मोहम्मद अकरम जका , नीरज, जिला महासचिव सुरेंद्र शुक्ला, जमशेद अहमद, अफ़कार अहमद, सचिन पांडेय,रामा गौतम , किशन लाल, नीरज विश्वकर्मा, दीपक पासी, नीरज पासी राजकुमार संतोष गौतम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor