भोजवाल समाज को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत- संजय गुप्ता

कौशाम्बी,

भोजवाल समाज को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत- संजय गुप्ता,

भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के कौशाम्बी जिले में प्रथम भ्रमण आगमन पर एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। उनके आगमन पर भोजवाल समाज एवं समस्त कौशाम्बी के लोगो में उत्साह देखने को मिला।

कौशाम्बी जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरु प्रसाद गुप्ता की अगवाई में प्रयागराज महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता का जनपद में आगमन हुआ, जगह-जगह फूलमालाओं, नारों और जयघोषों के बीच उनका स्वागत किया गया। भोजवाल समाज के लोग एवं स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। भुर्जी भोजवाल महासभा के पदाधिकारियों ने संजय गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में संजय गुप्ता ने कहा कि समाज को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे जिले ही नहीं पूरे प्रदेश में भुर्जी समाज का एक वर्चस्व कायम हो सके,उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं।

कार्यक्रम मूरतगंज चौराहे पर सुंदर, विराट ने स्वागत किया। उसके आगे काफिला बढ़ते हुए चकवान चौराहा पहुंचा जहां पर गुरु प्रसाद गुप्ता के अगुवाई में अरुण गुप्ता, रोहित गुप्ता, संजय गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता एवं अन्य साथियों द्वारा भव्य गाजे बाजे के साथ में स्वागत किया और उनके निवास में मुलाकात करते हुए केसरिया में सुनील गुप्ता एवं अशोक गुप्ता एवं अन्य साथियों के साथ भव्य स्वागत किया।

उन्होंने कड़ा पहुँचकर माँ शीतला के दरबार में मत्था टेका और माँ की पूजन अर्चना किया। फिर वही से अजुहा और मंझनपुर में राकेश गुप्ता के यहाँ होते हुए मंझनपुर मुख्यालय चौराहे पर ज्ञानचंद गुप्ता एवं रोहित गुप्ता की अगुवाई में भव्य स्वागत किया, इसके बाद वह चंपहा पहुचे जहाँ डॉ सुरेश ने स्वागत किया, उन्होंने सराय, बेनीराम कटरा, तिल्हापुर, मानौरी, तिल्हापुर सहित कई जगहों में भ्रमण किया।

इस कार्यक्रम में गुरु प्रसाद गुप्ता, रोहित गुप्ता, अरुण, विमल, संजय, ज्ञानचंद, दुर्गेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, राकेश मोहन, डॉ सुरेश, डॉ कमलेश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor