भाजपा का पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कौशाम्बी पहुंचे धर्मराज मौर्य का जगह जगह हुआ स्वागत

कौशाम्बी:भाजपा का पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कौशाम्बी पहुंचे धर्मराज मौर्य का जगह जगह हुआ स्वागत,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष रहे धर्मराज मौर्य को भाजपा संगठन ने एक बार पुनः विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष बनाया है,जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके जनवाद में प्रथम आगमन पर सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया,धर्मराज मौर्य का जगह जगह पर लोगों ने स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

भाजपा की ओर से नए अध्यक्षों के नाम के एलान के बाद लखनऊ से लौटते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह जगह फूल माला के साथ सरगर्मी और उत्साह के साथ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य का स्वागत किया,इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर पुन: विश्वास जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद। 2027 को लक्ष्य मानकर काम किया जाएगा।

गौरतलब है कि धर्मराज मौर्य करीब दो दशक से भी ज्यादा समय से पार्टी के समर्पित,जुझारू और एक्टिव कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं,उनके नेतृत्व में कौशाम्बी में बीजेपी का संगठन पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है, यही वजह है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।विधानसभा सिराथू के ननसैनी गांव के निवासी धर्मराज मौर्य अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के सदस्य भी हैं,अपनी समाजसेवा के कारण वे स्थानीय लोगों में लोकप्रिय हुए,कड़ी मेहनत और जनसमस्याओं के समाधान पर उनकी पकड़ के कारण उन्हें पार्टी ने उन्हें पुनः बनाया है।

पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह के उपरांत मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उपस्थित कार्यकताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र साहू,सभी जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,मण्डल अध्यक्ष,कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor