भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,2027 ही नहीं सभी चुनावो में जीतेगी भाजपा

कौशाम्बी: भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,2027 ही नहीं सभी चुनावो में जीतेगी भाजपा,

यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा सिराथू के दारानगर में उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि हमारे देश और समाज के विकास के लिए भाजपा की नितियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचना आवश्यक है,हमें अपने कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण पर भरोसा है,भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने जातिवाद की जगह विकासवाद का रास्ता चुना,हमारी पार्टी का एक कार्यकता हनुमान है और आज मै अपने कार्यकताओं की खोई हुई शक्ति याद दिलाने आया हूं,कार्यकर्ता हमारा भगवान है।

उन्होंने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है वो सब पार्टी के देवतुल्य कार्यकताओं के सहारे ही संभव हो पाया है। 2027 ही नहीं अब जितने भी चुनाव होंगे हर बार भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी।भाजपा सरकार में समूह सखियों ने आत्मनिर्भरता,आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।

उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत दीदियां स्वयं उद्यमी बनी हैं,बल्कि अन्य महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। समूह सखियां बैंकिंग,स्वास्थ्य,पोषण और बीमा सेवाओं (बीमा सखी) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव ला रही हैं।लखपति दीदी कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर अब तक एक करोड़ से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है और हमारी सरकार ने 03 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक बूथ अध्यक्ष भी भविष्य में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और एक युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी मंडल स्तर से निकलकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच सकता है, आप सभी कार्यकताओं से आग्रह करता हूं कि एकजुट होकर काम करें हमें अपने मतदाताओं से जुड़ना है और उनको सुनना है हमारे पास मजबूत संगठन है,एक सक्षम नेतृत्व है,और एक स्पष्ट दृष्टिकोण है।

इस मौके पर राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,जिला मंत्री प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,शीतला प्रसाद पटेल,शांति कुशवाहा,राजेंद्र कुमार भोला यादव,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य,जिला पंचायत सदस्य तूफान यादव,मण्डल अध्यक्ष प्रशांत केसरवानी,जितेंद्र कुमार मौर्य,विनय पाण्डेय,प्रदीप कुमार पटेल,मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू सहित मण्डल प्रभारी,जनप्रतिनिधि,मण्डल महामंत्री,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष,बीएलए 2 उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor