महात्मा गांधी के सम्मान में कौशाम्बी में गरजे कांग्रेसी,मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: महात्मा गांधी के सम्मान में कौशाम्बी में गरजे कांग्रेसी,मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गुरुवार को मंझनपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय से लेकर डीएम कार्यालय तक भाजपा सरकार के द्वारा मनरेगा योजना के नाम बदले जाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।

इसके उपरांत जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के नाम से डरती है,मनरेगा योजना जो गरीबों की हितकारी योजना थी उसे भी वह नाम बदलकर समाप्त करना चाहती है और उनका अधिकार छीनता है, कांग्रेस पार्टी ने जो भी कदम देश की जनता के लिए उठाया वह देश की हित में था, वर्तमान सरकार केवल चंद उद्योगपतियों के इशारे में कार्य करती है, भाजपा केवल जाति और धर्म की राजनीत करती है, उसके पास जनता की मूल मुद्दों पर जरा से भी ध्यान देने का समय नहीं है, केवल उद्योगपतियों का सत्कार चाहती है ।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता और “राष्ट्रपिता” थे,जिन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ब्रिटिश शासन से भारत को आज़ाद कराया। उनके द्वारा अपनाए गए ‘सत्याग्रह’ और अहिंसक प्रतिरोध ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया।

जिला उपाध्यक्ष नैय्यर रिजवी ने मनरेगा की प्रमुख विशेषताएं बताई, उन्होंने बताया कि मनरेगा का काम ग्रामीण वयस्कों को 100 दिनों का रोजगार और आय सुरक्षा प्रदान करना, रोजगार एक कानूनी अधिकार है लेकिन सरकार का नाम बदलने का खेल बंद नहीं हो रहा है ये जनता की सरकार नहीं बल्कि चंद उद्योगपतियों की सरकार है।

राम सूरत रैदास ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा भारत में लागू एक रोजगार गारंटी योजना है, जिसे 2 oct 2009 को विधान द्वारा अधिनियमित किया गया। यह योजना प्रत्येक वित्तीय वर्ष में किसी भी ग्रामीण परिवार के उन वयस्क सदस्यों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराती है हम इस योजना और गरीबों के अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,श्याम मूर्ति त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष व मनरेगा कार्यक्रम को आर्डिनेटर मोहम्मद अकरम,दीपक पाण्डेय बाबू जी,कौशलेश द्विवेदी,महासचिव सुरेंद्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया, आसिफ अल्वी,सेवादल जिलाध्यक्ष जमशेद अहमद,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल, नगर करारी शकील अब्बास,नगर अध्यक्ष अझुवा विजय यादव, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, मीना देवी,लालती देवी,श्याम कली,शोभा देवी,निर्मला देवी,गिरजा देवी, तीजा देवी, रमेश यादव,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,नोखेलाल यादव,इंद्रपाल, बिफई लाल,जीतू मिश्रा,तबरेज अहमद,मोहम्मद नईम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor