कौशाम्बी: कौशाम्बी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान:बोले भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही खिलवाड़,
यूपी के कौशाम्बी पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय नेवादा ब्लॉक के अकबराबाद गांव पहुंचे,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में मनरेगा योजना में कार्यान्वयन विगत दिनों एक साल से वेतन न मिलने के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे इंद्रपाल सरोज, जिनकी ब्रेन हेमरेज से दुखद मृत्यु हो गई है उनके परिवार से मिले।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनके परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया और कहा हम उनके अधिकार की लड़ाई लड़ेगे और उन्हें न्याय दिलाएंगे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा ये सरकार गरीबों के लिए कुछ नहीं कर पा रही है बल्कि पूर्व में कांग्रेस ने जो गरीबों के लिए मनरेगा जैसी योजनाएं बनाई थी, उससे तमाम गरीब तबके के लोगों को आर्थिक मजबूती मिली थी, लेकिन सरकार इस योजना का नाम बदलकर इसे समाप्त करना चाहती है,हमारे गरीब श्रमिक भाइयों का इसी प्रकार से सरकार उनका पैसा रोकर उन्हें भ्रम में रखती है।
उन्होंने कहा कि आज आर्थिक तंगी के कारण इंद्रपाल सरोज की मृत्यु हो गई और सरकार हाथ पे हाथ रखकर बैठी है, लेकिन हम इस परिवार की अधिकार की लड़ाई लड़ेगे।
इस दौरान मुख्य रूप से मनरेगा संयोजक संजय दीक्षित,पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी,रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम दीपक पाण्डेय,मनोज सिंह पटेल,आशीष मिश्रा पप्पू, कौशलेश द्विवेदी,अलकमा उस्मानी,नैय्यर रिजवी, रामसूरत रैदास,कुलदीप शुक्ला ,राजनारायण पासी,खुर्शीद अनवार, रजनीश पाण्डेय, शमीम आलम,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,संतोष शुक्ला,अर्श खुर्शीद,आसिफ अल्वी,हेमंत रावत, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी शकील अब्बास,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा, वीरेंद्र सोनकर,विनोद पाण्डेय,महेंद्र मिश्रा, कैलाश केसरवानी,सेवादल जिलाध्यक्ष जमशेद अहमद,मोहम्मद मिज़ान,तबरेज अहमद, नगर अध्यक्ष अझुवा विजय यादव,पिंटू सरोज,दीपक शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।








