कौशाम्बी: डिप्टी सीएम पर सपा सांसद द्वारा उठाए गए सवाल पर बीजेपी नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी का पलटवार,बोले परिवारवादी लोग खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त,
यूपी के कौशाम्बी जिले में समाजवादी पार्टी सांसद पुष्पेंद्र सरोज के डिप्टी सीएम पर भ्रष्टाचार को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी ने पलटवार किया है,बीरेंद्र सरोज ने कहा कि भाजपा के डिप्टी सीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले परिवारवादी लोग खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं भाजपा सरकार में इनकी दलाली बंद हो गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने कहा कि भ्रष्टाचार के कमाई से ही सपा सांसद पुष्पेन्द्र सरोज ने विदेश से पढ़ाई की है, कौशाम्बी, प्रयागराज, लखनऊ, गोवा और विदेशों में भ्रष्टाचार के पैसे से ही हर जगह बाप बेटे ने संपत्ति बनाई है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के तारीफ करते हुए बीरेंद्र सरोज फौजी ने कहा कि वह पासी समाज के बेटे है,डिप्टी सीएम ने ही उनको नगर पालिका अध्यक्ष बनाया हैं, उन्होंने कहा कि इंद्रजीत सरोज जब सरकार में मंत्री थे तब थाने से लेकर पूरे जिले में दलाल सक्रिय रहते थे आज कौशाम्बी में कानून का राज है डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ही देन है।








