कौशाम्बी: डिप्टी सीएम ने सपा विधायक पूजा पाल को बताया 2022 में कौशाम्बी में भाजपा की हार का दोषी,बोले इनके चलते भाजपा तीनों सीट हारी,
यूपी के कौशाम्बी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गौरव प्रतिमा अनावरण महोत्सव कार्यक्रम के मंच से चायल से सपा की विधायक पूजा पाल को 2022 में भाजपा की हार का दोषी बताया डिप्टी सीएम बोले पूजा पाल के चलते भाजपा 2022 में कौशाम्बी की तीनों सीट हारी,लेकिन इस बार यह सभी तीनों सीटें भाजपा जीतेगी।
बता दे कि पूजा पाल चायल से समाजवादी पार्टी की विधायक है और वर्तमान में समाजवादी पार्टी से बगावत कर भाजपा का मंच साझा कर रही है।डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद चायल से सपा की विधायक पूजा पाल के चेहरे का इंप्रेशन बदल गया।








