किरन पाल सुसाइड कांड में सियासी घमासान,पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची सपा की बागी विधायक पूजा पाल,शासन की तरफ से दो लाख का चेक सौंपा,बोली सपा कर रही दोमुंही राजनीति

कौशाम्बी: किरन पाल सुसाइड कांड में सियासी घमासान,पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची सपा की बागी विधायक पूजा पाल,शासन की तरफ से दो लाख का चेक सौंपा,बोली सपा कर रही दोमुंही राजनीति,

यूपी के कौशाम्बी जिले में चरवा थाना क्षेत्र में हुए किरन पाल सुसाइड कांड पर सियासी घमासान जोरो पर चल रहा है। चायल से सपा की बागी विधायक पूजा पाल शनिवार को मृतका के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष का 2 लाख रुपये का चेक सौंपकर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की।

वही सपा की बागी विधायक पूजा पाल का इस मुलाकात के दौरान सियासी हमला भी तेज रहा। पूजा पाल ने सीधे तौर पर पर निशाना साधते हुए आरोपियों को “सपाई” बताया और कहा कि उन्हें सपा का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने सपा के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ पार्टी का प्रतिनिधिमंडल परिजनों से सहानुभूति जताने पहुंचता है, तो दूसरी तरफ आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

विधायक पूजा पाल ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और साफ कहा कि किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor