कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा गांव गांव में कांग्रेस की अलख जगाने का प्रयास- वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी

कौशाम्बी,

कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा गांव गांव में कांग्रेस की अलख जगाने का प्रयास- वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी,

असली भारत गांव में बसता है जिसकी आत्मा किसानों के बीच रहती है। लेकिन मौजूदा सरकार किसानों, खेती पर चोट पहुंचाकर भारत की आत्मा को चोट पहुंचाने का काम किया है। इसे किसी भी दशा में भारतीय लोग माफ नहीं करेंगे। यही नहीं इस सरकार ने महिलाओं मजदूरों और दलितों के अधिकारों को भी छीना है। उक्त बातें कांग्रेस नेता वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी यात्रा के दौरान लोगों से संवाद करते हुए कही।


इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी बहन प्रियंका गांधी के रास्ते पर चल गांव गांव संदेश पहुंचा रहे हैं। जिसमें किसानों का पूरा कर्जा माफ, बिजली का बिल हाफ, संविदा कर्मियों और ठेका कर्मियों का नियमितीकरण कराए जाने की बात कही है। जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। के साथ के साथ प्रदेश में महिलाओं को राजनीति में विधानसभा चुनाव के 40% हिस्सेदारी, हाई स्कूल पास छात्राओं को इस स्मार्टफोन और स्कूटी इसके साथ महिलाओं के लिए साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाने की बात महिलाओं को मजबूत करेगी। यही नहीं बहन प्रियंका गांधी ने वादा किया है कि नए सरकारी पदों में भी 40 परसेंट महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को ₹10000 प्रति महीना मानदेय दिए जाने की वादा किया गया है। जिसे पूरा करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर गांव में किसानों ने बड़े हुए रासायनिक खाद्य मूल्य और बिजली बिल के प्रति अपना रोष भी प्रकट किया इस मौके पर प्रमुख रूप से आशीष कुमार मिश्रा पप्पू, अमित द्विवेदी आजाद, हेमंत रावत, मनजीत कैथवास, मनोज पटेल, सुमित मौर्या, रामनरेश सरोज, भैया लाल यादव, नत्थू रैदास, पूनम सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor