शक्ति विधान ने महिलाओं की आवाज को किया है बुलंद,महिलाओं ने रैली निकालकर बुलंद की लड़की हूं लड़ सकती हूं की आवाज

कौशाम्बी,

शक्ति विधान ने महिलाओं की आवाज को किया है बुलंद,महिलाओं ने रैली निकालकर बुलंद की लड़की हूं लड़ सकती हूं की आवाज,

शक्ति विधान के जरिए उत्तर प्रदेश में महिलाओं को देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने का रास्ता बहन प्रियंका गांधी जी ने दिया है, जो महिलाओं के अधिकारों को उन्हें दिलाने के लिए काम करेगा। पहली बार भारत में किसी भी राजनीतिक दल ने अलग से महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। जिससे महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित किया जा सके। उक्त बातें पार्टी के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव रामकिशन पटेल रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने किया।

इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा है की पूर्ववर्ती सरकारों ने महिलाओं के अधिकारों पर डाका डालने का काम किया है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का जो पूरा अभियान पूरे भारत में चला उसका पूरा असर उत्तर प्रदेश को नहीं मिला। आज प्रदेश में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी ने शक्ति विधान महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी कर उन्हें मजबूत करने का काम किया है। जिससे आधी आबादी को समाज में उनका आधा हक दिलाया जा सके। इस मौके पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरीके से सैकड़ों की संख्या में हजारों की संख्या में महिलाओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया। उसे से यह साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में महिला अपने हक के लिए लड़ाई लड़ने को आगे आ रही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से राम सजीवन निर्मल, वेद प्रकाश पाण्डेय, मिसबाहउल ऐन, देवेश, तमजिद अहमद, जितेंद्र शर्मा, वीरेंद्र कोरी, अमित द्रिवेदी, रजनीश पांडे, भारत गौतम, इजहार अब्बास, नितेश निर्मल, बरसाती लाल पंडा, छितनी दिवाकर, संतोष शुक्ला, सरफराज आलम, असगर मदनी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor