सिराथू के विदनपुर ककोड़ा गांव में आयोजित हुआ लड़की हूं लड़ सकती हूं महिला शक्ति की आवाज कार्यक्रम

कौशाम्बी,

सिराथू के विदनपुर ककोड़ा गांव में आयोजित हुआ लड़की हूं लड़ सकती हूं महिला शक्ति की आवाज कार्यक्रम,

जिस तरह से बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस की ओर अपना रुख अख्तियार कर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी बहन प्रियंका गांधी जी की आवाज “लड़की हूं लड़ सकती हूं” को बुलंद किया है उससे यह तय है कि अब प्रदेश की महिलाओं को उनका अधिकार मिल के रहेगा और हमारी माताएं बहने इसको लेकर रहेंगी। उक्त बातें पार्टी नेता वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सप्ताह से ही व्यक्ति को अधिकार मिलता है ऐसे में जिस तरीके से इस एक शब्द ने महिलाओं को उनके अधिकार और सत्ता में हिस्सेदारी पाने के अधिकार को मजबूत किया है। उससे तय है कि आने वाले दिनों में बहने अपनी शक्ति मजबूत का सत्ता तक पहुंचेंगी। उन्होंने बोलते हुए कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा, धान और गेहूं की 25 सौ रुपए प्रति, कुंतल खरीद तारीख तय की जाएगी। इसके साथ छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी महिलाओं को 3 सिलेंडर मुफ्त, नए सरकारी पदों में आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति, प्रदेश में महिलाओं वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालयों की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर बोलते हुए मानवाधिकार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि बहन प्रियंका गांधी जी ने तय किया है कि वह प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देंगी। जो महिलाओं की मजबूत हुई शक्ति का आगाज है। इस मौके पर प्रमुख रूप से रामप्रसाद टीटी, लोकमणी लोधी, ज्योति कुमारी, गुंजा, सविता देवी, राजरानी, शोभा देवी, प्रदीप कुमार रेशमा देवी, रीना देवी, नेहा देवी, रोहन कैथवास, सूरज कुमार, मोहित कुमार, सविता देवी, स्वाति कैथवास, प्रियंका कुमारी, मालती देवी, गीता कुमारी, पिंकी, निर्मला देवी, महारानी देवी, संदीप कुमार, गोविंद कुमार, मलखान, छोटेलाल रैदास, रामचंद्र, फूलमती सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor