भाजपा,बसपा छोड़ समर्थ किसान पार्टी में शामिल हुए दर्जनों नेताओ के साथ सैकड़ो लोग

कौशाम्बी,

भाजपा,बसपा छोड़ समर्थ किसान पार्टी में शामिल हुए दर्जनों नेताओ के साथ सैकड़ो लोग,

समर्थ किसान पार्टी में अन्य दलों को छोड़कर लोगों का शामिल होना बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को समर्थ किसान पार्टी के मंझनपुर कार्यालय में भाजपा एवं बसपा जैसे दलों को छोड़कर कई लोग समर्थ किसान पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी एवं पार्टी के अन्य लोगों ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। साथ ही उन्हें विधानसभा स्तर पर पार्टी में पदाधिकारी बनाया गया। सिराथू से शिव सिंह पटेल जबकि मंझनपुर से शैलेन्द्र मिश्रा को पार्टी में विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर अन्य कई लोगों को भी पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर एवं लड्डू खिलाकर उन्हें बधाई दी गई और उनको पार्टी विचारधारा के अनुसार पार्टी हित में काम करने का निर्देश दिया गया।

इसके पूर्व पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर के मंझनपुर विधानसभा के पदाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा एवं बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर स्तर के पदाधिकारी रामबाबू गौतम व सिराथू विधानसभा के बूथ स्तर के पदाधिकारी किशोरी लाल पाल आदि ने अपनी अपनी पार्टी को छोड़कर समर्थ किसान पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई जिसपर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने उन्हें सम्मान पूर्वक समर्थ किसान पार्टी की सदस्यता कराकर पार्टी में शामिल किया। अन्य दलों को छोड़कर आए हुए सभी लोगों ने समर्थ किसान पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की विचारधारा के अनुसार पार्टी में काम करने का अपना विचार व्यक्त किया।

इसके बाद भाजपा छोड़कर आए शैलेन्द्र मिश्रा को मंझनपुर विधानसभा अध्यक्ष एवं बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए रामबाबू गौतम को सिराथू विधानसभा उपाध्यक्ष जबकि भाजपा छोड़कर आए किशोरी लाल पाल को सिराथू विधानसभा महासचिव बनाया गया। साथ ही शिव सिंह पटेल को सिराथू विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। इसी क्रम में शिव शंकर दुबे को जिला सचिव जबकि ठाकुर कल्याण सिंह को मंझनपुर विधानसभा महासचिव बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर एवं माला पहनाकर पार्टी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी के द्वारा किसानों, गरीबों, मजदूरों एवं आम जनता के हित किए जा रहे तमाम जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर तमाम लोग समर्थ किसान पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम लोगों ने आम जनता के हित में जो कुछ भी किया है, यह उसी का परिणाम है कि लोग खुद चलकर समर्थ किसान पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आने वाले समय में और तमाम लोग समर्थ किसान पार्टी में शामिल होंगे। इस दौरान सिराथू विधानसभा के प्रत्याशी विजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष गणेश सोनी, जिला संगठन मंत्री ताम्रध्वज जायसवाल, जिला सचिव तीरथ लाल मौर्य, शफीक अहमद, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor