राधेश्याम चौधरी होंगे मंझनपुर विधानसभा से समर्थ किसान पार्टी के उम्मीदवार:अजय सोनी

कौशाम्बी

राधेश्याम चौधरी होंगे मंझनपुर विधानसभा से समर्थ किसान पार्टी के उम्मीदवार:अजय सोनी

समर्थ किसान पार्टी ने मंझनपुर विधानसभा से राधेश्याम चौधरी को मैदान में उतारा है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय मंझनपुर में पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने उनके नाम की घोषणा की। इस दौरान पार्टी के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता लड्डू खिलाकर एवं माल्यार्पण कर राधेश्याम चौधरी को बधाई दी।

समर्थ किसान पार्टी कार्यालय मंझनपुर में पार्टी की एक बैठक का शुक्रवार को आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मंझनपुर विधानसभा से राधेश्याम चौधरी को समर्थ किसान पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। इस अवसर पर उन्हें समर्थ किसान पार्टी की सदस्यता कराई गई। इस दौरान समर्थ किसान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनको मंझनपुर विधानसभा से विधायक बनाने का संकल्प लिया।

इसके पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी जिले की तीनों विधानसभाओं में मजबूती से चुनाव लडेगी और किसानों नवजवानों गरीबों के समर्थन से विधायक बनाने का काम करेगी। राधेश्याम चौधरी ने कहा कि अगर मंझनपुर विधानसभा से मै चुनाव जीतूंगा तो मंझनपुर क्षेत्र का का संपूर्ण विकास करूंगा और लोगो की हर स्तर पर सेवा एवं सम्मान करूंगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द्र केसरवानी, सिराथू विधानसभा प्रत्याशी विजय शुक्ला, ताम्रध्वज जायसवाल, गणेश सोनी, अशोक विश्वकर्मा, गोविंद मिश्र, अंकित तिवारी, शफीक अहमद, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor