कौशाम्बी,
किसान नेता नरेश टिकैत पर बैंगलुरू में हमले को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक आकस्मिक बैठक की। बैठक में बैंगलुरू में किसान नेता राकेश टिकैत पर हुए हमले को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की । किसानों ने निंदा करते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाने संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। बैठक में जिलाध्यक्ष नुरूल इस्लाम ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह बैंगलुरू एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दोनों किसान नेता प्रेसवार्ता कर रहे थे। इसी दौरान एक अराजकतत्व ने राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकी साथ ही हाथापाई भी की ,यह घटना निंदनीय है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा की यह घटना भाजपा वालो ने अंजाम दी है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर सिद्ध शरण गुप्ता, धर्मराज तिवारी, अलोपी, मन्नीलाल, बच्चालाल, गनेश प्रसाद, गिरधारीलाल, बृजेश कुमार, भेयालाल, राजाराम आदि लोग रहे।








