केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी,

केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में केन्द्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। चेताया कि मांगें पूरी नहीं की गईं तो बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि सरकार के आश्वासन पर संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली बार्डर पर चल रहा आंदोलन बंद किया था। अब सरकार वादाखिलाफी करते हुए किसानों के जख्म पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। किसानों ने 31 जनवरी को देश भर में विश्वासघात दिवस मनाया था। इसका भी सरकार पर असर नहीं पड़ा। कहा कि सरकार का यह रवैया ठीक नहीं है। यही हाल रहा तो किसानों को एक बार फिर सड़क पर उतरना होगा। इस मौके पर संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor