स्वंय सहायता समूह की सचिव एवं अन्य सदस्यों ने भ्रष्टाचारी अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा,की शिकायत

कौशाम्बी,

स्वंय सहायता समूह की सचिव एवं अन्य सदस्यों ने भ्रष्टाचारी अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा,की शिकायत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर ब्लॉक के जिम्मेदारों की मिली भगत से नेवारी ग्राम पंचायत के स्वंय सहायता महिला विकास समूह की अध्यक्ष ऊषा देवी ने 1 लाख 63 हजार हजम कर लिया । भ्रष्टाचार के खेल में ग्राम प्रधान भी शामिल बताए जा रहे है। ब्लॉक के जिम्मेदारों से इससे पहले भी भ्रष्टाचारी अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत हुई थी, लेकिन कमीशनबाजी के चलते भ्रष्टाचारी अध्यक्ष, प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई थी, जिसके कारण उनके हौसले बुलंद हैं। डीडीओ विजय कुमार से समूह की सचिव एवं अन्य सदस्यों ने शिकायत की है। डीडीओं ने कहा कि जल्द ही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor