पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनजेसीए ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी,

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनजेसीए ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच (एन०जे०सी०ए०) के बैनर तले एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।जिसमें निम्नलिखित घटक संघों ने प्रतिभाग किया, डि० इं० संघ लो०नि०वि० कौशाम्बी, डि० ई० महासंघ कौशाम्बी, सिचाई संघ कौशाम्बी, उ०प्र० शासकीय संघ परिवहन, मिनिस्ट्रियल, कलेक्ट्रेट कर्मचारी, ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी, माध्यमिक सेंट्रल मेन्स सीमन प्रयोगान शिक्षा संघ तथा लेखपाल संघ कौशाम्बी, श्रम विभाग कर्मचारी संघ, नार्दन रेलवे एवं स्वास्थ्य विभाग संघ शामिल रहे ।

जिसकी अध्यक्षता इं० उमेश कुमार द्वारा की गयी तथा धरने के दौरान पुरानी पेंशन मांग सम्बंधी चर्चा एवं आगामी आन्दोलन की रूपरेखा तैयार किये जाने हेतु संघ के समस्त पदाधिकारियों द्वारा निर्णय/सहमति दी गयी। ई० उमेश कुमार जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कौशांबी, कमलेश कुमार विश्वकमी. जिला सह संयोजक रा० क० स० परि० कौशाम्बी साधना सिंह जिला अध्यक्ष – लेखपाल संघ कौशाम्बी, विकास सिंह नार्दन सेन्ट्रल यूनियन मेन्स प्रयाग राज मण्डल, प्रमोद यादव, कमल सिंह, एम के जाती, मनोज कुमार सिंह, दीपक सिंह पवनराज, राजेश जायसवाल, उमेश शुक्ला, धर्मराज, नरेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद पडेप ‘राजकुमार, नीरज पाण्डेय आदि लोग शामिल हुये।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor