कौशाम्बी,
भृष्टाचार पर उठाई आवाज तो भाजपा नेता को छोड़ना पड़ा घर,अनशन पर बैठ गए भाजपा नेता,
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशाम्बी में गांव में भ्रष्टाचार में डूबे भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों से परेशान होकर एक भाजपा नेता रविवार को ज़िला मुख्यालय में अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर भ्रष्टाचार की जांच नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे,भाजपा नेता ने अधिकारियों द्वारा परेशान करने का गम्भीर आरोप भी लगाया है,जिसके कारण वह कई दिनों से घर भी नही जा पाए है। अनशन पर बैठे नेता को मनाने में अधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लगे हुए हैं।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के भगवतपुर गांव के रहने वाले प्रकाश दुबे भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम शरीरा मंडल के मंत्री हैं, वह रविवार को मंझनपुर स्थित कलेक्ट्रेट में कुछ ग्रामीणों के साथ अपने ही सरकार में अधिकारियों पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगा कर अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहां है कि सरसवा ब्लाक के बीडीओ व सहायक अधिकारी शिव कुमार श्रीवास्तव और गांव के प्रधान आपस में सांठगांठ करके सरकारी धन का जमकर बंदरबांट कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय में सिर्फ पुताई करा कर संपूर्ण कार्य का भुगतान करा लिया। गांव में खड़ंजा बिछाने के नाम पर भी भ्रष्टाचार किया गया। गांव में विकास की जगह पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। जब इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई तो वह उल्टा उन्हें ही परेशान करने लगे।
आरोप लगाया है कि हलका इंचार्ज अजय यादव ने फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी दी है। इसके अलावा प्रधान के बहकावे में आकर गांव के लोग भी परेशान कर रहे हैं। इन सब से परेशान होकर भाजपा नेता प्रकाश दुबे पिछले 7 दिनों से घर नहीं जा पा रहे है। प्रकाश दुबे ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह आगे भूख हड़ताल करेंगे।








