कौशाम्बी,
अपनी मांगों को लेकर जिले भर के शिक्षक आज चाक डाउन हड़ताल पर,प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अपनी मांगों को लेकर जिले भर के शिक्षक आज चाक डाउन हड़ताल पर रहे,शिक्षको ने धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की,धारा 12,18,21 की पुनः बहाली के लिए शिक्षको ने प्रदर्शन किया है।पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षको ने आवाज बुलंद की है।आठ शिक्षक संगठनो के सम्मलित संगठन (संयुक्त मोर्चा) के आवाहन पर शिक्षक चाक डाउन हड़ताल पर रहे।शिक्षक संगठनों ने प्रदेश के सभी वित्तविहीनों शिक्षको को आच्छादित करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया है।
मंझनपुर के दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में प्रदेश के आठ शिक्षक संगठनों के आवाहन पर जिले भर के शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली सहित अपनी मांगों को लेकर चाक डाउन कर प्रदर्शन किया है।