यूपी के कौशाम्बी में धान खरीद में करोड़ों के घोटाले को लेकर प्रदर्शन,फर्जी आधार लगाकर कागजो में खरीद का आरोप

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में धान खरीद में करोड़ों के घोटाले को लेकर प्रदर्शन,फर्जी आधार लगाकर कागजो में खरीद का आरोप,

यूपी के कौशाम्बी जिले में फर्जी तरीके से महज कागजों में धान की खरीद कर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाकर शनिवार को अखंड भारत संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिला मुख्यालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके नाम से भी धान की बिक्री हुई है। जबकि वह जेल में निरूद्ध हैं, यह महज एक बानगी है। इस तरह के हजारों लोगों के फर्जी नाम और आधार को लगाकर धान खरीद की गई है। कार्यक्रम की अगवाई वेद प्रकाश पांडे सत्यार्थी ने किया।

इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीद के नाम पर हजारो करोड़ का घोटाला किया गया है। पिछले तीन वर्षों से इस बाबत लगातार शिकायत के बाद भी अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इस पर नकेल नहीं लग सकी है। चालू वित्तीय वर्ष में पूर्व सांसद रहे कपिल मुनकरवरिया के नाम से धान की बिक्री की गई है और अंगूठा लगाकर उनके नाम का पैसा भिननिकाला गया है,जबकि वह जेल में निरूद्ध है। ऐसे हजारों लाखों किसान जिनके नाम से फर्जी तरीके से खरीद की गई है जब वास्तविकता यह है कि उनकी खरीद महज कागजों पर कर ली गई है और घोटाले को अंजाम दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विभाग के लिए राशन माफिया सीधे बाजार से चावल खरीद कर विभाग को दे रहे हैं और धान कुटाई, ढूलाई और ट्रांसपोर्टिंग के रूपयो को गबन किया जा रहा है।इसकी जांच कराए जाने को लेकर प्रदर्शनकारियों ने एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। एडीएम प्रशासन ने शिकायती पत्र को लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रकाश दुबे, चंद्र किशोर, सर्वेश पटेल, पंकज, हर्षित कुमार, गिरीश मिश्रा साहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor