कौशाम्बी,
रामलीला मंच व राम भवन न सजाए जाने से नाराज रामलीला कमेटी के पदाधिकारी बैठ गए धरना पर,पुलिस मनाने में जुटी,
यूपी के अयोध्या में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया,भगवान श्री राम अयोध्या में स्थापित किये गए हैं। इसे लेकर पूरे प्रदेश में विभिन्न तरीके के कार्यक्रम किए जा रहे हैं साथ ही भण्डारे का भी आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों के साथ साथ थानों व कार्यालयों को भी सजाया गया है।
वही मंझनपुर कस्बे के रामलीला मंच व राम भवन को नहीं सजाया गया है, इससे नाराज होकर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रामलीला मंच पर बैठकर धरना दे दिया।
धरना प्रदर्शन की जानकारी होते ही मंझनपुर सीओ व थानाध्यक्ष संतोष शर्मा मौके पर पहुंच गए और उन्होंने रामलीला मंच व राम भवन को सजवाने का आश्वासन दिया,तब रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धरने को समाप्त किया।








