राहुल गांधी का पुतला दहन एवं NEET-UG 2024 की प्रमुख परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी,

राहुल गांधी का पुतला दहन एवं NEET-UG 2024 की प्रमुख परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने नेता सांसद जननायक राहुल गांधी के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा दुर्व्यवहार एवं पुतला दहन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया है,कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने एडीएम को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा है।

इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने खा कि भाजपा सरकार में 54 बार से ज्यादा पेपर लीक होना यह बहुत ही निंदनीय है! जिसकी हम सभी जिला कांग्रेस कमेटी विरोध करते हैं,उन्होंने कहा कि यह सरकार निकम्मी और नाकारा है,यह सरकार छात्र , युवा, किसान और महिला विरोधी है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस सरकार में इतना ज्यादा पेपर लीक हो रहे हैं,यह साफ-साफ दर्शाता है कि यह सरकार बहुत ही भ्रष्ट सरकार है, जिलाध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के घर पर जिस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हमारे नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया है,वह बहुत ही निंदनीय और अपमानित घटना है, जिसका हम सभी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एवं नेता पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं।

इस संदर्भ में कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अपमान हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे,हम सभी सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे और भाजपा सरकार के इशारे पर चल रही प्रशासन व पुलिस प्रशासन का पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा नरेंद्र मोदी की सरकार बहुत ही निकम्मी और नाकारा कहा और हाथरस में जो घटना हुई है उसमें सभी मृतक श्रद्धालुओं के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं एवं उत्तर प्रदेश सरकार से या मांग करते हैं कि इस घटना के पूर्ण रूप से दोषी बाबा की गिरफ्तारी हो व सभी मृतक के परिवारों को सरकार की तरफ से कुछ मुआवजा दिया जाए।

इस धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव व कौशाम्बी के प्रभारी राजेश साहनी, राम बहादुर त्रिपाठी,श्याम मूर्ति त्रिपाठी छात्र इकाई NSUI के जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी आजाद, अलकमा उस्मानी आदिल जाफरी सम्मु, खुर्शीद अनवार, मुस्ताक अहमद, सैफ मंसूरी, सोफिया बेगम, रजिया बेगम, कालिका सिंह ,अशोक कुमार मौर्य, दीपक पांडे, सेवा दल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, उदय यादव ,राम प्रकाश, कमल किशोर, अजगर मदनी मोहम्मद नईम, शहनाज अली रेनू, उषा, सोना, सुकम, अनीता देवी ,गोमती सरोज काजल सरोज, मोहम्मद फरमान, राम सूरत रैदास, अमृतलाल ,श्याम सिंह रामप्रकाश सरोज ,मोहम्मद सफीक, हेमंत कुमार ,कुलदीप मिश्रा ,कुलदीप शुक्ला ,खुर्शीद अनवर, नायर रिजवी, सरिता मधु, अनीता देवी ,कलाम मंसूरी, छोटे लाल कमलेश परवीन, रेणु देवी,सलाम मंसूरी मनजीत कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor