कौशाम्बी,
एसडीएम के पेशकार और तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा वकीलों ने किया प्रदर्शन,डीएम को सौंपा ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल तहसील में तैनात एसडीएम के पेशकार और तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का वकीलों ने आरोप लगाया है,वकीलों ने प्रदर्शन कर दम को ज्ञापन सौंपा है,डीएम ने एक सप्ताह में कार्यवाई का आश्वासन दिया है।
चायल तहसील में एसडीएम के पेशकार और तहसीलदार पर फाइलों के निस्तारण में रिश्वतखोरी से नाराज वकील तहसील में पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे है। वकील एसडीएम के पेशकार धारा यादव और तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम पर घूसखोरी का आरोप लगाया है,वकीलों ने मुकदमे की फाइलें पेंडिंग रखने एवं दाखिल खारिज के नाम पर घूसखोरी का गंभीर आरोप लगाया है।
चायल तहसील में समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम मधुसूदन हुलगी को वकीलों ने ज्ञापन सौंपा है,डीएम के अश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया है,डीएम ने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।








