कौशाम्बी,
भाजपा नेता द्वारा सदन में राहुल गांधी को अपमान जनक शब्द बोलने के विरोध में कांग्रेसियों ने पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन,
सदन में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर द्वारा कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी को अपशब्द कहने के विरोध में कौशाम्बी जिले में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सांसद एवम भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला फूंक कर भाजपा के भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
इस मौके में बोलते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी को जिस प्रकार भाजपा के नेता के द्वारा अपमानजनक शब्द बोला गया है वह निश्चित ही निंदनीय है। भाजपा के नेताओं को यह पता नहीं है कि गांधी परिवार के दो अनमोल रत्नों ने इस देश को अपना लहू दिया है।आप उस इंसान से उसकी जाति पूछ रहे हैं। भाजपा के नेता देश का हमेशा अपमान किए हैं, ऐसे भ्रष्ट नेताओं का मैं और विरोध करता हूं और अपने नेता के समर्थन में हमेशा खड़ा रहूंगा।
इस मौके में NSUI छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी ‘आजाद’ ने कहा भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर भाजपा के लोग इस देश का सम्मान नहीं करते हैं नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के बारे में इस तरह का विरोध भाषा शब्द कहना बेहद शर्म की बात है हम सभी कांग्रेस जन एवं छात्र, युवा इस अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे,अनुराग ठाकुर मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं जिनको ठीक करना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आता है।
इस मौके पर बोलते हुए युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी ने भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर सबसे भ्रष्ट नेता हैं, जिन्होंने अपनी कुर्सी तो बचा नहीं पाई और चले हैं देश के नेता के बारे में अपमानजनक शब्द बोलने यह बहुत ही शर्म की बात है।जिसका हम सभी युवा कांग्रेस के साथी पुरजोर विरोध करते हैं।आदिल जाफरी सम्मु ने भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर को तुच्छ मानसिकता का बताया।
इस दौरान आदिल जाफरी उर्फ सम्मु ,सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, उदय यादव प्रदेश सचिव सोशल मीडिया मोहम्मद शाहरुख, निक्की पांडेय, नुरुत जमा , फौजिया, अब्बान, समर कोईलहा , वीरेंद्र पासी, राम किशोर रैदास, विजय अग्निहोत्री, लखन कोरी, जग मोहन सिंह लगभग दर्जनों की संख्या मे कॉंग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।