कौशाम्बी,
नगर पालिका परिषद मंझनपुर में कर्मचारियों ने गेट पर ताला बंद कर किया प्रदर्शन,ईओ पर लगाया मनमानी का आरोप,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मी व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने गेट का ताला बांधकर प्रदर्शन किया है।
कर्मचारी नगर पालिका का मेन गेट बन्द कर EO प्रतिभा सिंह के खिलाफ लामबंद हो गए और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।कर्मचारियों ने EO के खिलाफ मनमानी करने का आरोप लगता है और लगातार आजमगढ़ व गैर जनपद से संविदा कर्मी रखने को EO द्वारा धमकी दी जाती है,जिससे नाराज होकर नगर पालिका के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है।
नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और मान मनौव्वल में जुटे हुए है।