भाजपा सांसद एवम एक्ट्रेस कंगना राणावत द्वारा किसानों पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कौशाम्बी,

भाजपा सांसद एवम एक्ट्रेस कंगना राणावत द्वारा किसानों पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,

यूपी के प्रयाग्रज स्थित गिरजा घर के पास कांग्रेस पार्टी कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व एवम सैकड़ो की संख्या में किसानों एवम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में मंडल स्तरीय किसान कांग्रेस धरना प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कांग्रेसियों में भाजपा सरकार की सांसद कंगना राणावत द्वारा जो किसानों के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गई है उसका सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने पुरजोर विरोध किया और सरकार भाजपा सांसद कंगना राणावत को स्बोधित करते हुए कहा किअन्नदाता के खिलाफ जो टिप्पणी आपने की है वह बेहद शर्मनाक है, सामूहिक रूप से आप हमारे देश के अन्नदाताओं से माफी मांगे !

इस मौके पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा की कंगना राणावत सत्ता के नशे में चूर हैं और उनको यह नहीं पता है कि आज जो कुर्सी इनको मिली है वह देश के किसान युवा, छात्र, महिलाओं की वोट के अधिकार से मिली और इस देश के किसान के ऊपर जिस तरह से इन्होंने टिप्पणी की है वह बेहद शर्मनाक है। हम सभी कांग्रेस के लोग सांसद कंगना से यह माग करते की आप सामूहिक रूप से माफी मांगे अन्यथा हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी।

इस मौके पर बोलते हुए पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी ने कहा की यह सरकार किसान विरोधी , युवा विरोधी सरकार है, यह सरकार ने केवल पूंजी पतियों को छोड़कर किसी भी जाति समुदाय व धर्म के लोगों का सम्मान नहीं किया है ,सत्ता के नशे में चूर सांसद से मै यह मांग करता हूं कि आप सामूहिक रूप से हमारे देश के किसानों से माफी मांगे अन्यथा इस देश का छात्र युवा चुप नहीं बैठेगा।

इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन अध्यक्ष अमित द्रिवेदी आज़ाद ने कहा किसान हमारे देश का सम्मान है और जो हमारे देश का सम्मान नहीं कर सकता है ।उसको इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। सत्ता के नशे में चूर सांसद से मैं यह मांग करता हूं कि आप सामूहिक रूप से हमारे देश से किसानों से माफी मांगे अन्यथा अपने पद से इस्तीफा देने की मांग करता हु।

धरना प्रदर्शन तो प्रदेश सचिव राजेश साहनी, प्रदेश महासचिव रामकिशून पटेल ,युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी, जिला उपाध्यक्ष राज नारायण पासी, जिला उपाध्यक्ष उदय यादव, महासचिव अर्श ख़ुर्शीद ,सचिव श्याम सिंह , एडवोकेट शाहरुख, सचिव नुरुत्त जमा,राम प्रकाश पांडा, चंद्रकेश त्रिपाठी, लगभग सैकड़ो की संख्या में कौशांबी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे !

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor