प्रयागराज,
राहुल गांधी पर टिप्पणी से नाराज कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने पत्थर गिरजा घर के बाहर किया प्रदर्शन,
प्रयागराज में पत्थर गिरजा घर धरना स्थल पर कांग्रेस पार्टी के सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के ऊपर भाजपा के नेताओं के द्वारा अभद्र टिप्पणी एवं अमानवीय घटना व पुलिस के द्वारा मनमाना कार्रवाई एवं गलत एनकाउंटर के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया।मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन पर प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण ने धरना स्थल पर पहुंच कर धरना को अपना समर्थन दिया।
वही कौशाम्बी जिले का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने किया और कहा कि जिस प्रकार से हमारे नेता व नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी के ऊपर भाजपा के नेताओ के द्वारा लगातार कायराना हरकत की जा रही है, वह बहुत ही गलत है। हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता इसका पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं और अपने नेता के सम्मान में हम यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे और इस गूंगी बहरी सरकार के कानों तक अपनी आवाज को पहुंचाएंगे।
इस मौके पर बोलते हुए चायल विधानसभा के पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा जिस प्रकार वर्तमान की सरकार में पुलिस के द्वारा बिना किसी जांच पड़ताल के एनकाउंटर किए जा रहे हैं वह बहुत ही दु:खद है,यह सरकार ना ही संविधान को मानती है और ना ही लोकतंत्र को, कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ती रहेगी और आगे भी लड़ेगी।
धरना स्थल पर उपस्थित कौशाम्बी के प्रभारी प्रदेश सचिव राजेश साहनी ने कहा किया यह सरकार केवल पूंजी पतियों की सरकार है, यह सरकार लोकतंत्र को और संविधान को खत्म करना चाहती है, जो कि हम सभी कांग्रेस के सिपाही सरकार की इस मनसा को कतई पूरा होने नहीं देंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा हम कांग्रेस के सिपाही संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे,जिस प्रकार यह सरकार लोकतंत्र के खिलाफ राज्यतंत्र को पैदा करना चाहती है, यह बहुत ही दु:खद है ।नेता प्रतिपक्ष के ऊपर अभद्र टिप्पणी एवं पुलिस के द्वारा लगातार मनमाना रवैया यह बहुत ही चिंता का विषय है, जिसे हम सभी कांग्रेसी के सिपाही विरोध करते हैं और आगे भी लोकतंत्र को बढ़ाने की लड़ाई को लड़ते रहेंगे।
धरना स्थल पर उपस्थित कौशाम्बी जिले से राम बहादुर त्रिपाठी पूर्व सचिव , श्याम मूर्ति त्रिपाठी, दीपक पाण्डेय “बाबूजी” उदय यादव, अलकमा उस्मानी, सुरेंद्र शुक्ला, मोहम्मद फरमान, मो नोमान ,अर्श खुर्शीद , रामसूरत रैदास , फौजिया, अमृतलाल भारतीय ,छोटेलाल बबलू, मिठाई लाल ,धनपत, बबली देवी, श्याम सिंह भदोरिया, हसनैन और लगभग सैकड़ो की संख्या में जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।