भाजपा नेता द्वारा प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने भाजपा नेता का प्रदर्शन कर फूंका पुतला

कौशाम्बी,

भाजपा नेता द्वारा प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने भाजपा नेता का प्रदर्शन कर फूंका पुतला,

यूपी के कौशाम्बी जिले के करारी कस्बे में भाजपा नेता रमेश विधूडी के द्वारा प्रियंका गांधी पर बोले गए अपमान जनक शब्द के विरोध में भाजपा नेता का पुतला जलाकर NSUI कौशाम्बी के कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के निर्देश पर छात्र संगठन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सैफ मंसूरी के नेतृत्व में भाजपा नेता का पुतला जलाकर महिला विरोधी भाजपा सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया।

छात्र संगठन NSUI के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित द्विवेदी “आजाद” ने कहा कि भाजपा नेता रमेश विधूडी के द्वारा बोले गए अपमानजनक शब्द जो प्रियंका गांधी के ऊपर जिस तरह का अपमानजनक शब्द बोला गया है इस हम सभी कौशांबी ने छात्र संगठन नेता विरोध करते हैं और रमेश विधूडी जो कि दिल्ली विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी भी हैं, उनको यह बताना चाहते हैं कि तुम्हारी औकात गटर के कीड़े के समान है।भाजपा सरकार लगातार महिलाओं का छात्रों का युवाओं का अपमान करती आ रही है जिसे हम सभी कौशाम्बी NSUI के कार्यकर्ता पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं और जब तक भाजपा नेता को जेल नहीं भेजा जाएगा तब तक यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी।

कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के जिला अध्यक्ष सैफ मंसूरी ने कहा कि अपने नेता प्रियंका गांधी का अपमान हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे ,कौशाम्बी कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता के सम्मान में सड़क पर उतरेगा और जब तक भाजपा के नेता रमेश विधूडी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

इस दौरान मनजीत कुमार,  सौरभ कुशवाहा ,आदिल ,कैप मंसूरी ,आदित्य नारायण, हितेश यादव ,रमेश चौधरी, उस्मान अली ,सफीर अहमद, महेंद्र पाण्डेय, करण पासी, संतोष अग्रहरी, विनय द्विवेदी, विनोद रैदास सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor