कौशाम्बी,
मांगो की लेकर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता, निकालेंगे मशाल जुलूस,मांगे पूरी नही होने पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता किसान नेता बलबीर सिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत परिसर में धरने पर बैठे हुए है,किसान नेता और कार्यकर्ता थोड़ी देर में मशाल जुलूस निकालकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे,मांगे नहीं पूरी होने पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
भारतीय किसान यूनियन किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर आए दिन प्रदर्शन करता है,किसान यूनियन जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्षरत है लेकिन प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं होने से आक्रोशित किसान आज फिर धरने पर बैठ गए है।किसान नेता बलबीर सिंह ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जनता और किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो जेल भरो आंदोलन के माध्यम से किसान जेल भी जाएंगे।