एक देश एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी व सोनिया गांधी का फूंका पुतला

कौशाम्बी,

एक देश एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी व सोनिया गांधी का फूंका पुतला,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवप्रताप मौर्य की अगुवाई में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर चौराहे पर राहुल गांधी मुर्दाबाद सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाकर राहुल गांधी व सोनिया गांधी का पुतला फूंककर कर प्रदर्शन किया।

इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड की स्थापना जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ सन 1938 में की थी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड नेशनल हेराल्ड की मालिकाना कंपनी है, कांग्रेस ने 26 फरवरी 2011 को इसकी 90 करोड़ की देनदारी को अपने जिम्मे ले लिया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजीव रैना,जिला महामंत्री नीरज मोदनवाल,हर्ष केसरवानी,जिला कार्यसमिति सदस्य बादल यादव,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ज्ञानेन्द्र साहू,जिला शोशल मीडिया संयोजक युवा मोर्चा विनय पाण्डेय,रवि केसरवानी,मनोज लोधी,पंकज अग्रहरि,संजय नामदेव,पूर्व क्षेत्रीय किसान मोर्चा मंत्री ओम प्रकाश पासी,पवन केसरवानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor