कौशाम्बी,
POK वापस लो, सेना का सम्मान करो, AAP का केंद्र पर हल्ला बोल, भाजपा मंत्री पर को देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग,
यूपी के कौशाम्बी जिले में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को केंद्र सरकार की कश्मीर नीति और सेना की महिला अधिकारी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मंझनपुर चौराहे पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने POK को नजर अंदाज कर पूरे देश को धोखा दिया है। यह सेना और देश की जनता का अपमान है, जिसे अब भारत सहन नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है, वह भारत का अभिन्न अंग है और उसे हर हाल में वापस लिया जाना चाहिए। यह सिर्फ आम आदमी पार्टी की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक और सैनिक की मांग है।धरने में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैनर लेकर नारेबाज़ी की, देश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, POK भारत का है, सेना का सम्मान हो जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
भाजपा के मंत्री द्वारा सेना की महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी को लेकर भी इलियास खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, एक महिला फौजी पर अभद्र टिप्पणी देश की रक्षा करने वाली हर बेटी का अपमान है। उस मंत्री पर तत्काल देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए और उसे पार्टी से बाहर निकाला जाए। सेना पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा।
धरने के दौरान तीन प्रमुख मांगें रखी गईं,POK को भारत में मिलाने की दिशा में ठोस कार्यवाही, सेना के सम्मान की रक्षा और महिला अधिकारी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री पर कड़ी कार्रवाई।
प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास खान ने की, जबकि सिराथू विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी विष्णु जायसवाल, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अर्चना गौतम, मंझनपुर विधानसभा अध्यक्ष राम सुफल विमल, कोषाध्यक्ष शोभा सिंह समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।