कौशाम्बी में लगातार हो रही भारी बारिश से किसानो की धान की फसल के हुए नुकसान का किसानों को समुचित मुआवजा दिलाने को लेकर साथ समर्थ किसान पार्टी का प्रदर्शन,मुख्यमंत्री को सम्बोधित 8 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में लगातार हो रही भारी बारिश से किसानो की धान की फसल के हुए नुकसान का किसानों को समुचित मुआवजा दिलाने को लेकर साथ समर्थ किसान पार्टी का प्रदर्शन,मुख्यमंत्री को सम्बोधित 8 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से किसानो की धान की फसलों के हुए नुकसान को लेकर समर्थ किसान पार्टी नेता अजय सोनी ने सैकड़ो किसानों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को सम्बोधित आठ सूत्रीय मांगो का एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और मुआवजा देने की मांग की।

समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने बताया कि जिले भर में भारी बारिश से किसानो की धान की फसल नुकसान हुआ है, जनपद में करीब तीस प्रतिशत धान की फसल भारी बारिश के चलते बर्बाद हो गई है जिसके चलते किसान और उनके परिजन बेहद दुखी और चिंताग्रस्त है। उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय प्रदेश सरकार को किसानो की चिंता करनी चाहिए। किसानो को धान की फसल के हुए नुकसान का स्थलीय सर्वे कराकर समुचित मुआवजा देना चाहिए।

अजय सोनी ने प्रदेश सरकार से प्रति बीघा 40 हजार रुपए की दर से किसानो को धान की फसल के हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई।

 

किसानों की प्रमुख 8 मांगे

 

1) सभी वैरायटी के धान के समर्थन मूल्य में 200 रू प्रति कुंतल वृद्धि हो ।

2) धान क्रय केंद्रों पर सभी वैरायटी के धान की खरीद की जाए।

-3) किसानो के हित मे प्रति 7 किमी के दायरे में धान क्रय केंद्र खोले जाएं

4) जनपद स्तर पर भारी बारिश से किसानो की धान की फसल के हुए नुकसान का स्थलीय सर्वे कराकर किसानो को

समुचित मुआवजा दिया जाए।

5) समितियों से किसानो को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।

6) उद्यान विभाग कौशांबी द्वारा जरूरतमंद किसानो को पर्याप्त मात्रा में आलू के उन्नतशील बीज उपलब्ध कराया जाए।

7) कौशांबी की सभी सूखी नहरों एवं रजबहों में टेल तक जलापूर्ति करी जाए।

8) ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर से रोजाना 20 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो।

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor