किसानों ने भारत अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने,कर्ज माफी,एमएसपी कानून व ₹5000 पेंशन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम संबंधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: किसानों ने भारत अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने,कर्ज माफी,एमएसपी कानून व ₹5000 पेंशन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम संबंधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर के डायट मैदान में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के बैनर तले किसानों ने कर्ज माफी,एमएसपी कानून व ₹5000 पेंशन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन में सैकड़ो किसान शामिल हुए और सरकार से अपनी लंबित मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की।

इस दौरान किसानों ने कहा कि लगातार बढ़ती खेती की लागत, डीजल-खाद-बीज के दामों में वृद्धि और फसलों का उचित मूल्य न मिलने से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। आरोप लगाया कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसानों की स्थिति और दयनीय हो जाएगी।प्रदर्शन के बाद किसानों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम आकाश सिंह को सौंपा।

ज्ञापन में अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील रद्द करने, देशभर के किसानों की कर्जमाफी, उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ₹5000 प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन देने, शिक्षा व चिकित्सा को पूर्णतः निःशुल्क करने तथा एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की प्रमुख मांगें शामिल रहीं।

इस दौरान जिला महासचिव शिवशंकर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश पाठक, राजकुमार राजपूत, यशवंत सिंह, सुमन देवी, अश्वनी कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor