कौशाम्बी: मनरेगा बचाओ महासंग्राम को लेकर कांग्रेसियों ने विधानसभा का किया घेराव,प्रदेश अध्यक्ष बोले जारी रहेगी गरीब मजदूरों के अधिकार की लड़ाई,
यूपी की राजधानी लखनऊ में मनरेगा बचाओ महासंग्राम को लेकर कांग्रेसियों ने विधानसभा का घेराव किया है,विधानसभा घेराव में कांग्रेसियों ने सड़कों पर संघर्ष किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जब तक गरीबों के अधिकार के साथ ये वर्तमान भाजपा सरकार खिलवाड़ करेगी तब तब कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इनसे सड़कों पर इसी प्रकार से हिसाब मांगेगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश की जनता महंगाई से परेशान हैं, युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहा है ,संतो का अपमान कर रही है ,यह सरकार केवल धर्म,जाति और योजनाओं के नाम बदलने में लोगों को उलझाकर उनका ध्यान दैनिक जरूरतों से हटा रही है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा जो हमारी पार्टी ने गरीबों के हित में इस योजना को चलाया था,लेकिन भाजपा को इससे भी परहेज है वो इस योजना का नाम बदलकर इसको भी खत्म करना चाहती है, लेकिन हम इस कत्तई नहीं होने देंगे।और गरीब मजदूरों की लड़ाई इसी प्रकार जारी रहेगी।
इस विशाल प्रर्दशन में राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी प्रयाग जोन राजेश तिवारी, CLP लीडर आराधना मिश्रा मोना,अमेठी से सांसद, किशोरी लाल शर्मा,पूर्व MLC दीपक सिंह,पूर्व विधायक धीरज गुर्जर,राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल,मनरेगा संयोजक संजय दीक्षित,मनीष हिंदवी की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में जनपद कौशाम्बी से कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से प्रभारी राजेश साहनी,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम,अलकमा उस्मानी,रजनीश पाण्डेय,सेवादल जिलाध्यक्ष जमशेद अहमद,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,अमित द्विवेदी आजाद,NSUI अध्यक्ष सैफ मंसूरी,नगर अध्यक्ष निक्की पाण्डेय,आयुष यादव,शमीम आलम,मथुरा दुबे शामिल रहे।








