नगर पालिका भरवारी के वार्ड 2 और 9 में प्रतिदिन शाम होते ही बिजली कटौती की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस में किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: नगर पालिका भरवारी के वार्ड 2 और 9 में प्रतिदिन शाम होते ही बिजली कटौती की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस में किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका भरवारी के वार्ड नम्बर 2 सुहेलदेव नगर (चंदीपुर, परसरा) एवं वार्ड नं. 9 – सुभाष चंद्र बोस नगर (मझियावा, मौली) परसरा में प्रतिदिन शाम होते ही बिजली कटौती की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को भरवारी पावर हाउस में प्रदर्शन किया,इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन भी सौंपा है।

नगर पालिका पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नम्बर 2 सुहेलदेव नगर( चंदीपुर, परसरा) व वार्ड नम्बर 9 सुभाष चंद्र बोस नगर ( मझियावां , मौली ) इन दोनों वार्ड की आबादी लगभग 5000 के आसपास है। इन दोनों वार्डों में विद्युत सप्लाई नगर पालिका परिषद भरवारी के विद्युत उपखंड द्वारा संचालित चायल फीडर से होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच महीनों से प्रतिदिन शाम को (अँधेरा होते ही) बिजली काट दी जाती है, जिससे पूरे क्षेत्र में गंभीर असुविधा उत्पन्न हो रही है। यह समस्या विशेष रूप से इन्हीं दो वार्ड में ज्यादा है।

लोगो ने बताया कि बिजली कटौती से विद्यार्थी एवं परीक्षार्थियों की पढ़ाई-लिखाई पूरी तरह बाधित हो रही है। महिलाएँ, बुजुर्ग एवं छोटे बच्चे अंधेरे में असुरक्षित महसूस करते हैं। रात के समय किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में भी विद्युत आपूर्ति उपलब्ध नहीं हो पाती, जिससे पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति काफी रोष व्याप्त है।

इसी गम्भीर समस्या को मद्देनज़र शुक्रवार को दोनों वार्डों के तकरीबन सैकड़ों लोगों वार्ड के सभासद प्रतिनिधि एडवोकेट घनश्याम पासी के नेतृत्व में भरवारी पावर हाउस का घेराव कर अधिकारियों से अपनी समस्याएं बताई और समस्या का मांग पत्र उपखंड के अवर अभियंता को सौंपा हुए समस्या का समाधान करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान अमित विश्वकर्मा, शुभम कुमार, अजय, हेमलता, मोहित, लक्ष्मी देवी, राम सिंह, शिव प्रकाश, राजेश, लकी दिवाकर, अमित, जगरूप, बजरंग गौतम, संजय कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor