किसानो एवं जनहित के मुद्दों को लेकर सकिपा का जिला मुख्यालय में प्रदर्शन,SDM को सौपा ज्ञापन

कौशाम्बी: किसानो एवं जनहित के मुद्दों को लेकर सकिपा का जिला मुख्यालय में प्रदर्शन,SDM को सौपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में एवं जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी की अगुवाई में सोमवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में प्रदर्शन किया गया और डीएम को संबोधित एक सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आकाश सिंह को सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में किसानो एवं जनहित की तमाम समस्यायों के निराकरण कराए जाने की मांग की गई।

इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि भारी बारिश और तेज आंधी से किसानो की फसलों को नुकसान पहुंचा है जिसके चलते किसान दुखी है। ऐसे मे पीड़ित किसानों की मुआवजा मिलना चाहिए।आगे कहा कि इस समय सिलेंडर गैस को लेकर आम जनता परेशान है। इस समय शाम होते ही विद्युत कटौती लगातार की जा रही है जबकि नवरात्रि का पावन समय चल रहा है। इसी तरह जल जीवन मिशन अंतर्गत गांवो मे जलापूर्ति नही होने से आम जनता परेशान है।

इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए डीएम को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आकाश सिंह को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में जनपद के जिन जिन किसानों की फसलों को भारी बारिश से नुकसान पहुंचा है उन्हे मुआवजा दिया जाए, सिलेंडर गैस की समुचित आपूर्ति कराई जाए, सूखी नहरों में जलापूर्ति कराई जाए, जल जीवन मिशन अंतर्गत गांवो में पेयजल की आपूर्ति चालू हो, विद्युत कटौती बंद कर 20 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए, गांवो के तालाबों में पानी भरवाया जाए, विद्युत की जर्जर लटकती तारों को कसाया जाए, सिराथू ब्लॉक के मानपुर गौरा जुवरा में गेहूं क्रय केंद्र खोला जाए। ज्ञापन स्वीकार करते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने सभी मांगों पर समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर अजय सोनी, प्रेमचंद्र केसरवानी, प्रदीप शुक्ला, भगवानदास बर्मा, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor