कौशाम्बी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश,चरवा में पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से तीखी झड़प,
यूपी के कौशाम्बी जिले में असम के सीएम हेमंत बिसवा शर्मा द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है,कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर असम के सीएम हेमंत बिसवा शर्मा का पुतला फूंकने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने असम के सीएम का पुतला फूंका,इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गई और जबरन पुतला छीनने लगे, इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प भी हुई है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव ने बताया कि जिस प्रकार से असम के सीएम हेमंत बिसवा शर्मा ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिसके विरोध में आज हमने पुतला फूंका है, यह अमर्यादित भाषा भाजपा के संस्कार को दर्शाता है यह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है बल्कि देश की राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ को भी तार तार करने वाला कृत्य है। हम अपने नेताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे हम भाजपा और उनके नेताओं से डरने वाले नहीं है।हमारी कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर और उनका सम्मान बढ़ाने का कार्य करती है। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार और उसके नेताओं को अहंकार हो गया है जिसे जनता अब बखूबी जान चुकी है और इनको अपने मत के माध्यम से जवाब देगी।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी,उदय यादव,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,शुभेंद्र यादव छोटू ,आशु पाण्डेय,रमेश यादव,राकेश पाल,मनोज प्रजापति,बाबू लाल सिंह,रामकरण रविदास,प्रदीप गौतम,छोटू केशरवानी,समर सरोज,दीपक कुशवाहा, ज्ञान देव पाण्डेय,सुरेंद्र पासी,बड़का रैदास,राकेश रैदास सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








