माध्यमिक शिक्षक संघ ने गलत शिक्षा नीति का किया विरोध,डीएम को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ जनपद मे धरना प्रदर्शन किया। धरने मे जिले के कई माध्यमिक शिक्षकों ने भाग लिया। धरने में माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक संहिता के उल्लंघन का सवाल रखा। शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक संहिता के अनुसार साढ़े पांच घंटे अध्यापन कार्य चलना चाहिए। लेकिन शिक्षक विरोधी प्रदेश सरकार शिक्षको से 8 घंटे काम करवा रही है। इस बाबत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने शिक्षको के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor