कौशाम्बी
चमंधा के पूर्व प्रधान पर चायल विधायक के आरोप गलत,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,
नगर पालिका परिषद भरवारी के चमंधा में दो दिन पूर्व ग्रामीणों ने विकास कार्य नही कराए जाने का विरोध करते हुए भाजपा सांसद,विधायक और जनप्रतिनिधियों के गांव आने पर प्रतिबंध लगाने का पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था।जिसपर विकास कार्यो के निरीक्षण में गए चायल विधायक संजय गुप्ता का ग्रामीणों ने विरोध किया जिसके बाद विधायक एवम ग्रामीणों में बहस भी हुई थी।प्रदर्शन के बाद विधायक संजय गुप्ता ने गांव के पूर्व प्रधान हरिमोहन कुशवाहा पर उनको सपा का कार्यकर्ता बताते हुए विरोध कराने का आरोप लगाया।पूर्व ग्राम प्रधान हरिमोहन कुशवाहा पर विधायक द्वारा लगाए गए आरोपो को गलत बताते हुए रविवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया एवम विधायक संजय गुप्ता पर विकास कार्य कराए जाने के आश्वासन के बावजूद विकास नही कराने का आरोप लगाया।ग्रामीणों ने बताया कि विधायक संजय गुप्ता ने पूर्व प्रधान पर गलत आरोप लगाए है।वही पूर्व ग्राम प्रधान हरिमोहन कुशवाहा ने विधायक के आरोपो को गलत बताते हुए कहा कि विधायक संजय गुप्ता उन्हें सपाई बता रहे है जबकि कई पिछले कई सालों से भाजपा में कार्यकारिणी के सदस्य है।पूर्व प्रधान ने कहा कि विधायक संजय गुप्ता को मेरे ऊपर लगाए गए आरोपो को वापस लेना चाहिए,अन्यथा मुझे विधिक कार्यवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।








