कौशाम्बी
लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,पुतला फूंकने का प्रयास, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
केंद्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा किसानों के प्रदर्शन में वाहन चलाने के बाद हुई मौतों के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का प्रयास भी किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच में झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। मंझनपुर चौराहे से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा और सरकार से तत्काल किसानों को एक करोड रुपए की सहायता राशि, मृतक परिवारों को सरकारी नौकरी और दोषियों को जेल भेजने की मांग उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी जिस तरीके से सत्ता के मद में चूर होकर आज भाजपा के मंत्री के पुत्र ने किसानों को गाड़ी से कुचलने का काम किया है। वह दिखाती है कि भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाह और निरंकुश हो चुकी है ऐसे में इस सरकार का विरोध जरूरी है। कार्यक्रम में बोलते हुए पार्टी नेता वेद प्रकाश सत्यार्थी ने कहा कि आज वह समय आ गया है जब फिर से किसानों को नौजवानों को इन काले अंग्रेजों के विरोध पर सड़क में उतर कर इन्हें सत्ता से बेदखल करना होगा। आज फिर से नई क्रांति की आवाज का समय आ गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा जिस तरीके से पार्टी नेता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मौके पर पहुंचकर किसानों की बात उठाई है। उससे यह साबित होता है कि किसानों के हित में कांग्रेसी सबसे पहले रहती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव प्रभारी रामकिशुन पटेल, रामसजीवन निर्मल, विनोद चौधरी, मनजीत कैथवास, राजनारायण, मो वैस, शाहिद सिद्दिकी, विवेकमिश्रा माइकल, कमलाकांत शुक्ला, इजहार अब्बास, असगर मदनी, मथुरा दुबे, मनोज कुमार, देव कुमार, विनय पासी, छितानीलाल दिवाकर, छोटेलाल पासी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।