विहिप ने प्रदर्शन कर फूंका बांग्लादेश का पुतला,सौपा ज्ञापन

कौशाम्बी

विहिप ने प्रदर्शन कर फूंका बांग्लादेश का पुतला,सौपा ज्ञापन,

बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला पत्रकार चौराहा पर दहन किया। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी और आतंकवादी विरोधी नारे भी जमकर लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।

हाल के दिनों में बंगलादेश और कश्मीर में गैर मुस्लिम लोगो की हत्या और अत्यचार के विरोध में बुधवार को विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुच कर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकार चौराहा पर बांग्लादेश और आतंकवाद का पुतला फूंका। उसके बाद कलेक्ट्रेट पहुच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन दिया।

बजरंगदल के ज़िला महामंत्री विनय कुमार  ने मीडिया से बताया कि कश्मीर और बांग्लादेश में नरसंहार हो रहा हैं। हमारे पूजा स्थलों को ध्वस्त किया जा रहा हैं। ये जिहादी सोच के कारण हो रहा हैं। इसके लिये बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश मे पुतला दहन का कार्य किया जा रहा हैं। आगे कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि अगर समझौते से बात नही बनती हैं तो लात से काम चलाने को हम तैयार हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor