कौशाम्बी में यमुना नदी का फिर बढ़ा जलस्तर,दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा,

कौशाम्बी,

यमुना नदी का फिर बढ़ा जलस्तर,दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में यमुना नदी में पानी फिर से बढ़ने लगा है। दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में कभी भी आ सकते हैं।यमुना के किनारे बसे पिपरहटा गांव का बाढ़ के पानी से संपर्क टूट चुका है। चकपिनहा के रपटा के ऊपर से पानी जाने लगा है। यदि जलस्तर और बढ़ा तो लोगो से संपर्क यहां का भी टूट जाएगा। यमुना के उफान को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग बोरिया अपनी गृहस्थी का समान समेट कर ऊपर आने लगे हैं।

इसके पहले भी यमुना में बाढ़ के खतरे को देखते हुए डीएम सुजीत कुमार और एसपी हेमराज मीणा ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor